महासमुंद जिला अस्पताल में नवजात बच्ची के साथ बैठे पिता के साथ कैंटीन की महिला कर्मचारी ने कॉलर पकड़कर की मारपीट
जिला अस्पताल महासमुंद के कैंटिन में अपनी नवजात बच्ची के साथ बैठे एक पिता की कैंटिन के महिला कर्मचारी ने कॉलर पकड़कर मारपीट कर दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
इंदिरा चौक आरंग निवासी दुलेश्वर सेन ने बताया कि 13 जून 2026 को उसकी पत्नी की डिलवरी के लिए उसके परिजन जिला अस्पताल महासमुंद लाये थे.
जहाँ बेटी के पैदा होने पर उनके परिजन ने दुलेश्वर को इसकी सूचना दी, जिसके बाद दुलेश्वर 15 जून 2026 को जिला अस्पताल महासमुंद पहूंच कर अपनी बेटी को गोद में पकड़ा था, उसी समय अचानक दुलेश्वर की आंख लग गई तो गार्ड वाले दुलेश्वर को आप बाहर जाओ बोले.
इसपर दुलेश्वर ने बोला कि बाकि आदमी लोगों को भी बाहर निकालो, तब कैंटिन में काम करने वाले दुलेश्वर को ज्यादा बात कर रहा है बोलते हुए केंटिन में खाना बनाने वाले सब एक राय होकर एक महिला ने दुलेश्वर का कालर पकड़कर मारी और मोंटू द्वारा मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए लात मुक्का से मारपीट करने लगे. जिससे दुलेश्वर के बांया कंधा में चोट आई है.
इस घटना को दुलेश्वर की सास कविता एवं ढेढसास पायल देखी सुनी हैं, मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोंटू एवं अन्य लोग पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.