सरायपाली : होली के अगले दिन मिली थी 9 वर्षीय बालक की लाश, अब पिता की मिली वैसे तुम्हे भी मार देंगे फेंक देंगे की धमकी
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम कनकेबा में होली के अगले दिन एक 9 वर्षीय बालक की लाश मिली थी, जिसमे अब तक मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, मामले की जाँच जारी है, वहीँ अब इस मामले के बाद मृतक के पिता ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कनकेवा निवासी नुरपति 22 मई 2026 के रात्रि लगभग 08:00 बजे वह खाना खाकर अपने घर के बाहर चबुतरा में बैठा था तभी टुकलाल निषाद आया और कहने लगा कि तुम पूर्व के घटना को लेकर दूसरे-दूसरे को साथ में लेकर थाना जाते हो मुझे नही ले जाते हो, कहां आते हो कहां जाते हो पता नही चलता है.
इसपर नुरपति ने कहा गया कि मैं कही आता जाता नही हूं, अपने घर में काम कर रहा हूं, ऐसा कहने टुकलाल ने झूठ बोल रहे हो कहकर गाली गलौज करने लगा और देखते ही देखते हो हल्ला होने से टुकलाल के भाई पुस्तम निषाद तथा लीला बाई भी आई गई.
नुरपति के अनुसार इसके बाद तीनों ने उसे मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर धमकी देने लगे कि तुम्हारे लड़का का जो हाल हुआ है वैसे तुम्हे भी मार देंगे फेंक देंगे कही पता नही चलेगा.
ऐसा कहने से नुरपति काफी भयभीत हो गया तभी हो हल्ला को सुनकर नुरपति की पत्नी भारती निषाद तथा चाचा मनपसर मौके पर आये, जिसे नुरपति ने उन्हें तीनों के द्वारा बोले गये बातों को बताया.
इसके बाद नुरपति के चाचा मनपसर ने उन तीनों को समझाया बुझाया, घटना के बाद से नुरपति तथा उसकी पत्नी काफी भयभीत हो गये हैं.
वही मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टुकलाल निषाद, पुस्तम निषाद और लीला बाई निषाद के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.