सरायपाली : ग्राम जोगनीपाली व दुलारपाली रोड से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

सरायपाली : ग्राम जोगनीपाली व दुलारपाली रोड से अवैध शराब जप्त

जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

सरायपाली पुलिस को 15 जून 2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि पदमपुर रोड से ग्राम जोगनीपाली बिना नंबर एक्टिवा स्कूटी में एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब लेकर ग्राम जा रहा है, सूचना पर ग्राम जोगनीपाली मोड़ के आगे घेराबंदी कर बिना नंबर स्कुटी एक्टिवा को रोककर पूछताछ करने पर स्कुटी चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम धीरज दास मानिकपुरी पिता उत्तरा कुमार मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष निवासी जोगनीपाली थाना सरायपाली का रहने वाला बताया उसके कब्जे से स्कूटी के बीच में रखे 01 सफेद प्लास्टिक बोरी में 30 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 6000 रू एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी कीमती 80,000 को जप्त कर उक्त आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

01- धीरज दास मानिकपुरी पिता उत्तरा कुमार मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष निवासी जोगनीपाली थाना सरायपाली।

जप्त संपत्ति-

01- 30 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 6000 रूपये

02- 01 नग बिना नंबर एक्टिवा स्कुटी कीमती 80,000 रूपये।

इसी तरह घटना स्थल ग्राम नूनपानी से ग्राम दुलारपाली रोड गोहिरा पेड़ के पास दिनांक घटना समय को आरोपी अलेख राम अजगर पिता चोको अजगर उम्र 43 साल ग्राम बुधूडोंगर द्वारा अवैध रूप से 15000 एम एल (15 लीटर) महुआ शराब कीमती 3000 रुपये बिक्री करने वास्ते अपने मोटर साइकिल क्रमांक CG-06 GK-5309 में परिवहन करते पाए जाने से जप्त कर उक्त आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

01- अलेख राम अजगर पिता चोको अजगर उम्र 43 साल ग्राम बुधूडोगर थाना सरायपाली जिला महासमुंद ।

जप्त संपत्ति-

01- 15 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 3000 रूपये।

02- एक मोटरसाइकिल किमती 40,000 रूपये।  

जुमला जप्त संपत्ति कीमती 43,000 रूपये।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें