महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में खपाने से पहले ही ड्रग्स जब्त
महासमुंद पुलिस को केसिंगा (ओडिशा) से रायपुर ले जा रहे ड्रग्स को पकड़ने में सफलता मिली है. पुलिस ने छत्तीसगढ़ में खपाने से पहले ही ड्रग्स जब्त कर लिया है. पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नाकेबंदी कर 03 शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है.
इनके कब्जे से नशीली दवाई 815 नग SPASMO PROXYVON प्लस कैप्सूल कीमत 9321 रूपये के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसायकल एवं 04 नग मोबाईल सहित कुल 72 हजार 321 रूपये की संपत्ति जप्त की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर एक मोटरसायकल हीरो स्प्लेण्डर मोसा. क्रमांक सी.जी. 04 एन.डब्लू. 3525 में 03 ब्यक्ति द्वारा नशीली दवाई परिवहन कर रहे हैं.
की सूचना पर उक्त मोटरसायकल को रोककर पुछताछ करने पर उक्त नशीली टेबलेट को केसिंगा (ओडिशा) से खरीदकर स्वयं के खाने के लिये और खपाने के लिए, रायपुर ले जाना बताये.
मामले के आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 90/2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01- गोविन्द शर्मा पिता स्व. राजेन्द्र प्रसाद उर्फ राजू शर्मा उम्र 37 साल निवासी साहू कलर लैब श्रीनगर थाना खमतराई जिला रायपुर
02- राकेश जंघेल पिता धनाजी उम्र 31 साल निवासी अंकाक्षा अपार्टमेंट के पास श्रीनगर थाना खमतराई जिला रायपुर
03़- कमलेश कुमार पिता दुर्गाप्रसाद राम उम्र 37 साल निवासी डब्लू.आर.एस.कालोनी थाना खमतराई जिला रायपुर।
जप्त सम्पत्ती-
(01) 815 नग नशीली केप्सूल किमती 9321 रू.।
(02) एक मो.सा. किमती 30,000 रू.
(03) 04 नग मोबाईल किमती 33,000 रू.
जुमला जप्त सम्पत्ती किमती 72 हजार 321 रूपये।