बलौदा : हाथ में हथियार लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को धमक... - CG Sandesh

बलौदा : हाथ में हथियार लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को धमकी, आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही

सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत हाथ में हथियार लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाने वाले पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भूरसापाली रोड़ पुलिया के पास आम जगह पर एक व्यक्ति हाथ में हथियार लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, उक्त सुचना पर पुलिस ग्राम भूरसापाली रोड़ पुलिया के पास पहुंची जहां पर एक व्यक्ति लोहे का धारदार कत्ता लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था.

पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम हेमसागर यादव पिता सदानंद यादव उम्र 22 वर्ष, भूरसापाली थाना बलौदा का निवासी होना बताया.

पुलिस ने आरोपी हेमसागर यादव के कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्ता को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया है.

मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25-ARM, 27-ARM  का पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना आकर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें