क्रिज़ैक और फॉरेनएडमिट्स साथ मिलकर विदेश में पढ़ाई की तैयारी कर रहे छात्रों को देंगे और बेहतर मदद
- एनएसई और बीएसई में सूचीबद्ध क्रिज़ैक ने विदेश में पढ़ाई से जुड़ी अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाया; फॉरेनएडमिट्स के संस्थापक निखिल जैन संभालेंगे चीफ प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी
इस निवेश के बाद क्रिज़ैक छात्रों और अपने काउंसलिंग पार्टनर्स को विदेश में पढ़ाई से जुड़े सबसे अहम् पड़ावों पर और बेहतर मदद दे सकेगा। इसमें सही देश और संस्थान का चयन, एजुकेशन लोन की व्यवस्था और वीज़ा हासिल करना शामिल है। एआई तकनीक की मदद से ये सेवाएँ पहले से ज्यादा तेज़, सटीक और बड़े स्तर पर उपलब्ध कराई जाएँगी। वहीं, फॉरेनएडमिट्स अपनी मौजूदा ब्रांड पहचान और प्रबंधन के साथ पहले की तरह स्वतंत्र रूप से काम करता रहेगा। इससे उसकी तेज़ कार्यशैली और छात्रों को प्राथमिकता देने वाली सोच भी बरकरार रहेगी, जिसने उसकी अब तक की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
स्टूडेंट प्लेटफॉर्म से आगे बढ़कर, अब एआई आधारित एक ही जगह पर कई सुविधाएँ देने की दिशा में क्रिज़ैक
क्रिज़ैक लगातार नई तकनीकों और साझेदारियों में निवेश करता रहा है, जिससे वह विदेश में पढ़ाई से जुड़ी सेवाएँ देने वाले प्रमुख प्लेटफॉर्म्स में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है। कंपनी यूके, कनाडा, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के 400 से ज्यादा संस्थानों को अपने वैश्विक काउंसलिंग पार्टनर्स नेटवर्क के साथ जोड़ती है। फॉरेनएडमिट्स में किया गया यह निवेश इसी सफर का अगला बड़ा कदम है। इसके जरिए कंपनी एआई आधारित फाइनेंसिंग और वीज़ा तैयारी जैसी सेवाओं को सीधे छात्रों तक पहुँचाएगी। साथ ही, काउंसलिंग पार्टनर्स को भी ऐसे नए टूल्स मिलेंगे, जिनकी मदद से वे छात्रों को पहले से ज्यादा व्यापक सहायता दे सकेंगे।
फॉरेनएडमिट्स अपने साथ कई पुरस्कार विजेता और खुद विकसित की गई तकनीकें लेकर आ रहा है:
लोनमॉन्क: भारत का पहला प्री-एडमिशन लोन एलिजिबिलिटी इंजन, जिसके जरिए 17 से ज्यादा लेंडिंग पार्टनर्स के साथ मिलकर 80,000 से अधिक असेसमेंट पूरे किए जा चुके हैं। यह छात्रों को आवेदन करने से पहले ही यह समझने में मदद करता है कि उन्हें एजुकेशन लोन मिलने की कितनी संभावना है।
वीज़ामॉन्क: एआई आधारित वीज़ा इंटरव्यू सिमुलेशन टूल, जिस पर दुनिया भर के 3,000 से ज्यादा छात्र भरोसा करते हैं। इस प्लेटफॉर्म को स्टूडेंट रिक्रूटमेंट क्षेत्र में डिजिटल इनोवेशन के लिए वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित द पायोनियर अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया है।
क्रिज़ैक लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा, "इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी होने के नाते हमारा प्रयास हमेशा यही रहा है कि हम छात्रों और काउंसलिंग पार्टनर्स की बदलती जरूरतों को समय रहते समझें और उनके लिए बेहतर समाधान लेकर आएँ। फॉरेनएडमिट्स के जुड़ने से हमें फाइनेंसिंग और वीज़ा सेवाओं में एआई आधारित नई क्षमताएँ मिल रही हैं। हमारी मजबूत संस्थागत पहुँच और इन तकनीकों का मेल एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करेगा, जहाँ छात्रों को एक ही जगह पर पहले से ज्यादा बेहतर और व्यापक सहायता मिल सकेगी। मेरा मानना है कि यह इस पूरे क्षेत्र के लिए एक नया मानक तय करेगा।"
निखिल जैन बनेंगे क्रिज़ैक के चीफ प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग ऑफिसर
इस साझेदारी के तहत फॉरेनएडमिट्स के संस्थापक और सीईओ निखिल जैन अब क्रिज़ैक की वरिष्ठ नेतृत्व टीम में चीफ प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में शामिल होंगे। आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी से पढ़ाई कर चुके निखिल स्टैनफोर्ड सीड स्पार्क के पूर्व छात्र हैं और आईआईटी बॉम्बे-मोनाश रिसर्च एकेडमी में रिसर्च वर्क भी कर चुके हैं। रिसर्च और बड़े स्तर पर प्रोडक्ट विकसित करने का उनका अनुभव कंपनी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वे संयुक्त प्लेटफॉर्म की प्रोडक्ट रणनीति और कंज्यूमर ब्रांड से जुड़े कार्यों का नेतृत्व करेंगे।
फॉरेनएडमिट्स के संस्थापक निखिल जैन ने कहा, "हमने फॉरेनएडमिट्स की शुरुआत इस सोच के साथ की थी कि योग्य छात्रों को बेहतर शिक्षा पाने के रास्ते में आने वाली मुश्किलों को कम किया जा सके। क्रिज़ैक के साथ जुड़ने के बाद अब हमारे इस उद्देश्य को और भी व्यापक पहुँच मिलेगी। कंपनी का वैश्विक नेटवर्क, संस्थानों से जुड़े मजबूत रिश्ते और काउंसलिंग पार्टनर्स का व्यापक आधार हमें ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक पहुँचने में मदद करेगा। मेरे लिए यह किसी सफर का अंत नहीं, बल्कि एक नई और बड़ी शुरुआत है।"
यह निवेश एक बार फिर इस बात पर प्रकाश डालता है कि क्रिज़ैक विदेश में पढ़ाई से जुड़ी सेवाओं के क्षेत्र में लगातार आगे रहने के लिए प्रतिबद्ध है। 400 से ज्यादा संस्थानों के साथ साझेदारी, वैश्विक काउंसलर नेटवर्क और अब फॉरेनएडमिट्स की एआई आधारित तकनीक के जुड़ने से कंपनी छात्रों और काउंसलिंग पार्टनर्स को शुरुआत से लेकर पढ़ाई शुरू होने तक का एक अधिक सहज और व्यापक अनुभव देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।