महासमुंद : तेरी मां दारू बेचने की शिकायत करती है कहकर पत्थर ... - CG Sandesh

महासमुंद : तेरी मां दारू बेचने की शिकायत करती है कहकर पत्थर से हमला

महासमुंद के शंकर नगर में तेरी मां दारू बेचते हो कहकर शिकायत कर रही है कहकर पत्थर को उठाकर मारा गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वार्ड नं0 01 शंकर नगर महासमुंद निवासी सुशीला गोड ने बताया कि 15 जून 2026 के रात्रि 11:00 बजे उसका लड़का अमरजीत घर के छत उपर खड़ा हुआ था, उसी समय भरत साहू एवं अन्य साथी उनके घर के सामने से जा रहे थे.

जो सुशीला गोड को छत में देख कर गाली गलौच करते हुए तेरी मां हम लोगो को दारू बेचते हो कहकर शिकायत कर रही है, तब अमरजीत बोला मुझे मालूम नहीं है. इतना बोलते ही सभी लोग अश्लील गंदी-गंदी गाली गलौच करते हुए पास में पड़े पत्थर को उठाकर फेक कर मार दिये.

जिससे अमरजीत के बांये आंख के पास भौं के पास चोट लगा और उसे आकाल पूरख अस्पताल महासमुंद में भर्ती किये. घटना को सुशीला गोड और उसकी बेटी सोनाली ध्रुव व सोनम ध्रुव देखे है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने भरत साहू एवं अन्य पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें