महासमुंद : पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यवसायी आत्मनिर्भर हो... - CG Sandesh

महासमुंद : पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यवसायी आत्मनिर्भर हो रहे - नगरपालिका अध्यक्ष


पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद महासमुन्द द्वारा  पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन शहर के लोहिया चौक में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू एवं अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने की। इस अवसर पर योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर संदीप दीवान सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि किसी भी नगर की आर्थिक प्रगति उसके नागरिकों एवं व्यापारियों की आर्थिक सुदृढ़ता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है और वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इससे उनकी आजीविका सशक्त हुई है, साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे फुटकर व्यवसायियों को आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय को नई पहचान देने में सफल हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान योजना से लाभान्वित हितग्राही सविता निषाद, राधा औसर, गोप कुमार, भरत बुंदेला, मंजुला शर्मा, तृप्ति सहित अन्य हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के माध्यम से प्राप्त वित्तीय सहायता ने उनके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने बताया कि पहले सीमित संसाधनों के कारण व्यवसाय संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन योजना के तहत प्राप्त ऋण एवं सहयोग से व्यवसाय का विस्तार करने में सहायता मिली है। जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है तथा जीवन स्तर में सुधार आया है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें