महासमुंद : फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी आमजनों का उत्साह द... - CG Sandesh

महासमुंद : फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी आमजनों का उत्साह देखने को मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा शहर केलोहिया चौक में आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी आमजनों का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न योजनाओं, जनहितकारी कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है, जो आमजनों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

प्रदर्शनी में प्रदर्शित छायाचित्रों एवं जानकारी के माध्यम से आम लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ से अवगत कराया कराया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की। ग्राम बेमचा से आए श्री नरसिंह भोई ने कहा कि प्रदर्शनी के जरिए उन्हें शासन की कई महत्वपूर्ण एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने में विशेष भूमिका निभाते हैं।

इसी तरह महासमुंद शहर की मंजुला शर्मा एवं राजेश साहू ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की नई-नई योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी सहज रूप से प्राप्त होती है, जिससे आमजन जागरूक होते हैं।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें