महासमुंद : 18 से 20 जून तक जिले के सभी नगरीय निकायों एवं जनप... - CG Sandesh

महासमुंद : 18 से 20 जून तक जिले के सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में विशेष पंजीयन शिविर

केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों एवं उपलब्धियों के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के" अंतर्गत जिले में 18 जून से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय पंजीयन एवं जनजागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के सभी नगरीय निकायों तथा जनपद पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा तथा उन्हें योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने, पात्र हितग्राहियों की पहचान करने तथा योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर स्थलों पर उपस्थित रहकर लोगों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रतानुसार पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें