महासमुंद : ब्यारा में रखे ट्रैक्टर और ट्राली की चोरी
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम भलेसर के ब्यारा में रखे एक ट्रैक्टर और ट्राली की चोरी होने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की है.
ग्राम भलेसर निवासी उमेश सिन्हा ने बताया कि 13 जून 2026 के रात्रि 11:00 बजे उसके पिता तुकाराम सिन्हा के स्वामित्व आईचर ट्रेक्टर क्रमांक CG 056 GM 0256 एवं नीले रंग का ट्रैक्टर ट्राली 02 चक्का को अपने ब्यारा में रखा था.
इसके बाद 14 जून 2026 के सुबह 4:00 बजे उमेश जब ब्यारा में जाकर देखा तो ट्रेक्टर एवं ट्राली गायब था, जिसका आसपास पता तलाश करने पर कोई पता नहीं चला. ट्रैक्टर एवं नीले रंग का ट्राली 02 चक्का कीमती 200000 रूपये बताया गया है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें