मारपीट के मामले में शासकीय अस्पताल महासमुंद की महिला कैंटीन ... - CG Sandesh

मारपीट के मामले में शासकीय अस्पताल महासमुंद की महिला कैंटीन कर्मचारी ने भी दर्ज कराया मामला

शासकीय अस्पताल महासमुंद में मारपीट की शिकायत को लेकर एक मोड़ सामने आया है. महिला कैंटीन कर्मचारी पर लगे मारपीट की आरोपों के बाद अब महिला कैंटीन कर्मचारी ने उसके साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज कराया है.

मिली जानकारी के अनुसार शीतल धीवर शासकीय अस्पताल महासमुंद के कैंटीन में खाना बनाने एवं मरीजों को खाना बांटने का काम करती है. जहाँ 15 जून 2026 को शाम करीब 04.00 से 05.00 बजे के बीच जिला अस्पताल के अंदर डिलवरी वार्ड में जुठा बर्तन उठाने अपने सहकर्मी सीतल धीवर के साथ गयी थी.

और डिलवरी वार्ड से जुठा बर्तन लेकर वापस कैंटीन की ओर जा रही थी, इसी दौरान जब वह ओटी कक्ष के सामने पहुंचे थी, तभी दुलेश्वर सेन आरंग निवासी महिला गार्ड कांती बाई को बोल रहा था कि मेरे को डिलीवरी वार्ड से बाहर निकाल रहे हो तूम लोगो को देख लुंगा कहकर गंदा-गंदा गाली मां बहन का गाली दे रहा था.

शीतल धीवर और अस्पताल के कर्मचारी दुलेश्वर सेन को गाली गलौच देने से मना किये और यहां से चले जाओ बोले तो दुलेश्वर सेन शीतल को मां बहन की अश्लील गाली देकर मुझे एक थप्पड बांए गाल को मार दिया तब मैं एवं मेरी सहकर्मी शीतल धीवर दोनो दुलेश्वर सेन को बाहर कर रहे थे तभी मोन्टु आ गया जो दुलेश्वर को पकड कर बाहर निकाल रहा था तभी दुलेश्वर सेन बाहर निकलो तुम लोगो को दिखाता हूं कहकर बोल रहा था । दुलेश्वर सेन द्वारा मारपीट करने से मेरे बांए गाल में दर्द हो रहा है । घटना को शीतल धीवर, मोन्टु एवं गार्ड कांती बाई एवं अन्य स्टाफ के लोग देखे सुने है कि रिपोर्ट कर रही हूं कार्यवाही चाहती हूं रिपोर्ट पढकर देखी मेरे बताये अनुसार लिखी गयी है।


अन्य सम्बंधित खबरें