पिथौरा : लक्ष्मीपुर से करीब 15 लीटर महुआ शराब जप्त
पिथौरा पुलिस ने 17 जून 2026 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम लक्ष्मीपुर से करीब 15 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान सुकसाय पटेल के घर के पीछे ग्राम लक्ष्मीपुर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया, जहां सुकसाय पटेल के कब्जे से एक 10 लीटर वाली सफेद रंग की जरकीन में 10 लीटर, एक 10 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर भरी हुई कुल 15 लीटर महुआ शराब कीमत 3000 रूपये को जप्त कर आबकारी एक्ट 34(2) के तहत सुकसाय पिता घसिया पटेल उम्र 45 साल, निवासी फिरतु कटेलपारा लक्ष्मीपुर को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया.
अन्य सम्बंधित खबरें