सरायपाली : सोते समय धारदार वस्तु से सिर में जानलेवा हमला, मा... - CG Sandesh

सरायपाली : सोते समय धारदार वस्तु से सिर में जानलेवा हमला, मामला दर्ज

सरायपाली के ग्राम बालसी में एक व्यक्ति को सोते समय धारदार वस्तु से उसके सिर में जानलेवा हमला कर हत्या की नियत से मारकर गंभीर चोंट पहुंचाया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

बालसी थाना सरायपाली निवासी परसु राम अजगल्ले ने बताया कि 10 जून 2026 को वह रात्रि में परिवार के साथ खाना खाने के पश्चात घर के बाहर आंगन में खाट लगाकर लेटा था, बगल में उसकी मां रामिन बाई पिता रेशम लाल पत्नी चैतन अजगल्ले सोये थे.

इसी दौरान रात्रि करीब 10 बजे अचानक से उसके सिर में धारदार वस्तु से किसी ने वार किया जिससे उसे गम्भीर चोंट आया और वह मुर्छित हो गया.

इसके बाद तुरंत उसके परिवार एवं पड़ोसी लोग प्राइवेट वाहन उसे सरकारी अस्पताल सरायपाली लाए एवं वहां से बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम ले गये जहाँ इलाज हुआ.

परसु राम ने बबताया कि वह 11 जून 15 जून तक अस्पताल में अपना उपचार कराया, सिर में गम्भीर चोंट आया था जिससे की उसकी मृत्यु भी हो सकती थी.

अस्पताल उसके माता-पिता ने बताया कि उस रात उसके सिर में वार करके मोहन अजगल्ले पिता चीनी लाल अजगल्ले को भागते देखे थे.

परसु राम ने बताया मोहन लाल अजगल्ले एवं उसके परिवार के साथ उनका अन बन है, मोहन लाल अजगल्ले हमेशा धमकी देता था कि तुम लोगों केा देख लूंगा इसी रंजीश के कारण वह परसु राम की हत्या करने के इरादे से धारदार वस्तु से सिर में मारा.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहन लाल अजगल्ले के विरुद्ध अपराध धारा 109-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें