कोमाखान : 6 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

कोमाखान : 6 लीटर महुआ शराब जप्त

चौकी टुहलू थाना कोमाखान अंतर्गत 16 जून 2026 को पुलिस ने शिकारी पारा कच्ची रास्ता स्ट्रीट लाईट के नीचे खैरट कला से 6 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि केजूराम गोड़ पिता पान सिंग उम्र 42 वर्ष, सरगिडीह पारा खैरट कला महुआ शराब जरीकिन में बिक्री करने वास्ते रखा है.

सुचना पर पुलिस ने मौके में जाकर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही किया कि जहां ग्राम शिकारी पारा कच्ची रास्ते स्ट्रीट लाईट के नीचे में एक व्यक्ति एक प्लास्टिक थैला के अंदर 05 लीटर वाली एक हरा रंग की प्लास्टिक जरिकेन एवं एक 01 लीटर पानी बोतल में भरी हुई हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कुल जुमला 6000 एमएल कीमती 1200 रूपये रखे मिला, जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा सदर 34 (2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से केजूराम गोड़ पिता पान सिंग उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें