सरायपाली : पल्स पोलियों अभियान व कुष्ठ खोज अभियान हेतु ब्लॉक टास्क फोर्स मीटिंग लिया गया
विकासखंड सरायपाली में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद की अध्यक्षता में पल्स पोलियों अभियान के सुचारू संचालन के लिए ब्लॉक टास्क फोर्स मीटिंग हुआ जिसमें खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुणाल नायक ने बताया कि प्रथम दिवस 28 जून रविवार को बूथ के माध्यम से सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक लक्षित 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया जाएगा तथा छुटे हुए बच्चों द्वितीय व तृतीय दिवस स्वास्थ्य टीम के द्वारा घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक दी जाएगी साथ ही शहरी क्षेत्र में बस स्टैंड, स्लम एरिया, ईट भट्ठा इत्यादि स्थानों में ट्रांजिस्ट टीम के द्वारा पल्स पोलियो की खुराक भी दी जाएगी ।
भारत में पल्स पोलियों अभियान का शुरुआत 1995 से हुआ और आधिकारिक तौर पर 27 मार्च 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है परंतु हमारे पड़ोसी देश में लगातार पोलियो केस मिलने के कारण अभी भी एतिहात के तौर पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है इसलिए स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि अपने बच्चों को प्रथम दिवस ही बूथ लेवल पर प्राथमिकता के साथ पल्स पोलियो की खुराक पिलाए तथा अपने आसपास के लक्षित ग्रुप के बच्चो को भी बूथ लेवल पर जाकर पोलियो पिलाने हेतु प्रेरित कर इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें साथ ही दिनांक 15 जून से 15 जुलाई तक सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जा रहा है जिसमें शरीर के दाग धब्बों की जांच स्वास्थ्य टीम सरायपाली के द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में किया जाएगा स्वास्थ्य विभाग सरायपाली आम नागरिकों से अपील करता है कि स्वास्थ्य टीम सरायपाली को जांच में सहयोग करें।