महासमुंद : NEET (UG) 2026 की परीक्षा 21 जून को, जिला मुख्याल... - CG Sandesh

महासमुंद : NEET (UG) 2026 की परीक्षा 21 जून को, जिला मुख्यालय में निर्धारित 5 केंद्रों पर 1242 परीक्षार्थी होंगे शामिल

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली द्वारा 21 जून 2026 रविवार को  NEET (UG) 2026 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा जिला मुख्यालय में निर्धारित 5 परीक्षा केंद्रों में दोपहर 2ः00 बजे से शाम 5ः15 बजे तक आयोजित होगी। जिसमें 1242 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त अधिकारियों को परीक्षा व्यवस्था की निगरानी तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें परीक्षा केन्द्र शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य पी.जी. कॉलेज, मचेवा के लिए डिप्टी कलेक्टर तेजपाल सिंह ध्रुव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 

इसी तरह शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बरोंडाबाजार के लिए डिप्टी कलेक्टर शुभम देव, पी.एम. केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा नमिता मारकोले, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल नेहरू चौक महासमुंद के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा बजरंग सिंह वर्मा एवं शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय मचेवा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना हरिशंकर पैकरा को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें