महासमुंद : जिले में 26 जून तक चलेगा “नशा मुक्त भारत अभियान” - CG Sandesh

महासमुंद : जिले में 26 जून तक चलेगा “नशा मुक्त भारत अभियान”

विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन

केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय मादक पदार्थ मांग न्यूनीकरण कार्ययोजना के अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक “नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान” थीम पर जिले में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान 26 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर संचालित किया जा रहा है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में अभियान के दौरान सामूहिक शपथ, पोस्टर निर्माण एवं निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, साइकिल एवं बाइक रैली, योग सत्र तथा सोशल मीडिया अभियान सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर “योग फॉर वेलनेस” कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता एवं सामूहिक शपथ का आयोजन किया जाएगा। 

जिला प्रशासन द्वारा माय भारत एनएसएस के स्वयंसेवकों, ग्रामीण एवं नगरीय निकायों, पंचायती राज संस्थाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा अन्य जमीनी स्तर की संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

केन्द्र सरकार द्वारा अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितधारकों को सम्मानित भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से अभियान के सफल क्रियान्वयन तथा आयोजित कार्यक्रमों का संक्षिप्त प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ निर्धारित समय पर प्रेषित करने कहा है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें