सांकरा : गाली गलौच करने से मना करने पर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

सांकरा : गाली गलौच करने से मना करने पर मारपीट, मामला दर्ज

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सलडीह में एक व्यक्ति के साथ गाली गलौच करने से मना करने पर मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

उमेश साव ने बताया कि वह ग्राम सलडीह पेट्रोल पंप के बगल में उसका श्री सिद्धी विनायक ट्रेडर्स दुकान है, जिसमें वह कृषि दवाई एवं धान बीज बेचना का काम करता है.

जहाँ 16 जून 2026 को डोंगरीपाली निवासी नीलु पारेश्वर अपने दोस्त तेज कुमार कश्यप के साथ आये और बगल में शराब पीकर गाली गलौज करने लगे. जिन्हें उमेश साव ने गाली गलौच करने से मना किया.

इसके बाद 17 जून 2026 के शाम करीबन 05 बजे आरोपी दोस्त तेज कुमार कश्यप, खिरसागर यादव एवं मुकेश नेताम के साथ उमेश के दुकान में आकर तु कोन होता है हम लोगो को मना करने वाला कहकर मां-बहन की अश्लील गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये.

उमेश साव ने बताया कि मुकेश नेताम द्वारा उसके दाहिना हाथ के भुजा को अपने दांत से काट दिया, मारपीट करने एवं दांत के काटने से उमेश साव के गले, कोहनी, दाहिने हाथ की गदेली एवं शरीर में दर्द है.

इस घटना को देवमंत साव और पुष्पक साव देखे सुने व बीच बचाव किये हैं, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नीलु पारेश्वर, तेज कुमार कश्यप, खिरसागर यादव और मुकेश नेताम के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें