महासमुंद : परामर्शदाता पद के लिए शैक्षणिक योग्यता में संशोधन... - CG Sandesh

महासमुंद : परामर्शदाता पद के लिए शैक्षणिक योग्यता में संशोधन, अन्य नियम, शर्ते एवं तिथियां यथावत

महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई एवं शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह महासमुंद में परामर्शदाता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन क्रमांक 184, दिनांक 16 जून 2026 में शैक्षणिक योग्यता संबंधी संशोधन जारी किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास टिक्वेंद्र जटवार ने बताया कि परामर्शदाता पद के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में अब किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, सार्वजनिक स्वास्थ्य अथवा परामर्श में स्नातक या काउंसलिंग एवं कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा निर्धारित किया गया है। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी जटवार ने बताया कि विज्ञापन में उल्लिखित अन्य सभी नियम, शर्ते एवं आवेदन संबंधी तिथियां पूर्ववत यथावत रहेगी। इनमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी संशोधित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार निर्धारित अवधि में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें