महासमुंद : ग्राम कांपा में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जन... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम कांपा में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की भेंट मुलाकात

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शनिवार को ग्राम कांपा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। उनसे चर्चा कर समस्या के उचित निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया। वहीं इस अवसर पर सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।

बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव पहुंचकर आमजन से सौजन्य मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों से रूबरू हो रहे हैं। इसी तारतम्य में शनिवार को वें ग्राम कांपा पहुंचे। वहां उन्होंने जन चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने गांव में निर्माण कार्य, बिजली संबंधी सहित अन्य मांगों को विधायक के समक्ष रखी। 

विधायक सिन्हा ने आवश्यकता अनुसार उनकी मांगों के उचित निराकरण का आश्वासन दिया। अंत में उन्होंने नव विवाहित जोड़ों को उपहार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही नवजात शिशुओं को शिशु किट प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष तेजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ नेतागण मोतीराम साहू, योगेश्वर चंद्राकर, शोभाराम साहू, पप्पू पटेल, कमलेश निषाद, रुपेश बघेल, द्रोणाचार्य साहू, सरपंच विकास चंद्राकर, उपसरपंच अनुपा यादव, मानिक सोनवानी, शरद मराठा, कुलेश्वरी साहू, भोज साहू, टाकेश्वर बंजारे, फूलचंद यादव, लखनलाल खंडेलवाल, कुबेर युगर, दाऊ बंजारे, बुधवंतीन भारती, राधिका सोनी, हीरा साहू, नारायण साहू, भारती सोनी, गुमान दास, कौशिल्या गायकवाड़, परमीला साहू, नरसिंग यादव, नवलकिशोर महाराज, अखिलेश महाराज, पोषण बघेल सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें