महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने अग्निवीरों को मोमेंटो एवं प्रशस्... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने अग्निवीरों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

माँ महामाया स्पोर्ट्स एंड डिफेंस एकेडमी (निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र) महासमुंद में प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय थलसेना में अग्निवीर के रूप में चयनित युवाओं का कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह में कलेक्टर लंगेह ने युवाओं को राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने और अनुशासन, मेहनत तथा लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने एकेडमी के महिला सेना, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भी प्रेरित करते हुए सफलता के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। 

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार खांडे ने सेना के सिपाही से लेकर शिक्षक, फूड इंस्पेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बनने तक के अपने जीवन अनुभव साझा किए। उन्होंने शिक्षा, खेल, समय प्रबंधन और शिष्टाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभ्यर्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

समारोह में एकेडमी के संचालक एवं आर्मी एडवेंचर ट्रेनर पुरुषोत्तम डनसना (पूर्व सैनिक), चन्द्रहास साहू (शारीरिक/खेल एवं एनसीसी शिक्षक) तथा फॉर्च्यून नेत्रहीन विद्यालय बागबाहरा के संचालक  निरंजन साहू, सम्मानित अग्निवीरों में सरायपाली से रूपधर नेताम, छिंदपाली से ओमप्रकाश गड़तिया, नवरंगपुर से उमेश निषाद, अरेकेल, बसना से गनेसर साव, बागबाहरा से कमल दिवान एवं अचानकपुर से चूड़ामणि पटेल सम्मानित हुए।

समारोह में महिला सेना, पुलिस एवं विभिन्न सुरक्षा विभागों की तैयारी कर रही अभ्यर्थी रुपेश्वरी, डोमेश्वरी, ईश्वरी, टिनम, लक्ष्मी, पूजा, लीना, खुशी और दुलारी सहित पुरुष अभ्यर्थी मेघराज, आशीष, आदित्य, त्रिलोक और निखिल भी शामिल हुए। उन्होंने चयनित अग्निवीरों से सफलता के सूत्र सीखे और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें