बसना : फोटो को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती के घर में घुसकर मा... - CG Sandesh

बसना : फोटो को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती के घर में घुसकर मारपीट व गला दबाने का आरोप

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खटखटी में फोटो को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया।एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम खटखटी निवासी 22 वर्षीय आशियाना खान ने शिकायत दर्ज कराई है कि 16 जून की रात करीब 8:45 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। 

इसी दौरान गांव निवासी मोहसिन खान वहां पहुंचा और अपनी बहन का फोटो फैलाने की बात कहते हुए विवाद करने लगा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान मोहसिन खान ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 

युवती के अनुसार वह बचने के लिए घर के अंदर चली गई, लेकिन आरोपी अपने भाई मेराज खान के साथ घर में घुस आया और वहां भी मारपीट, धमकी तथा गला दबाने की कोशिश की। घटना के दौरान शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। 

शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद भी दोनों आरोपियों ने बाहर आकर विवाद जारी रखा और कथित रूप से धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर बीएनएस की धारा 296,115(2),351(3), 331(2),3(5) तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें