बसना : बंसुला स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव - CG Sandesh

बसना : बंसुला स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला बसुला में नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। दीप यज्ञ एवं रामायण मंडली बंसुला के संगीत मय भजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जन्मजय साव जनपद सदस्य, नवीन साहू सरपंच, एन के पंडा प्राचार्य कन्या शाला बसना, नवीन साव, रूपानंद साव, उमेश साव उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा साथ में पुस्तक वितरण किया गया ।

पंडा सर ने अपने उद्बोधन में नव प्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान की तथा अच्छी पढाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जन्मजय साव एवं नवीन साहू ने भी संबोधित किया। 

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से गोवर्धन डड़सेना संकुल समन्वयक, शौकीलाल बारीक पूर्व शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश भोई, राजेश साव, सुजाता प्रधान, मंदाकिनी प्रधान, अनिता साहू, सीता साहू, अनुकृति साव का विशेष योगदान रहा। अंत में आभार प्रदर्शन दिनेश डड़सेना प्रधान पाठक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवीर कुमार बेहेरा प्रधान पाठक के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या में पालक गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें