जांजगीर-चांपा: स्कूल परिसर में आपत्तिजनक गतिविधि का वीडियो व... - CG Sandesh

जांजगीर-चांपा: स्कूल परिसर में आपत्तिजनक गतिविधि का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश

जांजगीर-चांपा : जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोडसरा से एक शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है। स्कूल परिसर में कथित तौर पर आपत्तिजनक गतिविधि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में नाराजगी और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो ग्रामीणों द्वारा बनाया गया बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के सामने आने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल जैसे पवित्र शिक्षा स्थल में हुई इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।



अन्य सम्बंधित खबरें