कोलकाता में तीन स्वदेशी नौसैनिक पोत नौसेना में शामिल, प्रधान... - CG Sandesh

कोलकाता में तीन स्वदेशी नौसैनिक पोत नौसेना में शामिल, प्रधानमंत्री मोदी बोले- समुद्री शक्ति ही वैश्विक नेतृत्व की आधारशिला

कोलकाता : प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा है कि किसी भी देश की आर्थिक और सामरिक शक्ति में समुद्री क्षमता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और भारत इसे मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समुद्री सामर्थ्य के बिना कोई भी देश वैश्विक शक्ति नहीं बन सकता।

कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्वदेश निर्मित तीन नौसैनिक पोतों – INS Dunagiri, INS Sanshodhak और INS Agray – को भारतीय नौसेना में शामिल किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है और केवल हथियारों का खरीदार देश बनकर नहीं रहना चाहता।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास, सुरक्षा और समृद्धि का सीधा संबंध समुद्री शक्ति से है। उन्होंने कहा कि INS Vikrant से शुरू हुई आत्मनिर्भरता की यात्रा को इन नए पोतों के शामिल होने से और गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में 40 से अधिक युद्धपोत और पनडुब्बियां भारतीय नौसेना में शामिल की जा चुकी हैं, जबकि 45 अन्य बड़े नौसैनिक पोत निर्माणाधीन हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वदेशी रक्षा निर्माण को बढ़ावा देकर भारत अपनी सामरिक क्षमताओं को मजबूत कर रहा है और वैश्विक स्तर पर आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।



अन्य सम्बंधित खबरें