बागबाहरा : महिला के साथ हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट, दो पर... - CG Sandesh

बागबाहरा : महिला के साथ हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट, दो पर मामला दर्ज

बागबाहरा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 06 में के महिला के साथ दो लोगों हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वार्ड नंबर 06 लालपुर बागबाहरा निवासी पद्मिनी साहू ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करती है, जहाँ मकान बनाने के लिए अपने घर के सामने एक ट्रीप ईट रखी हुई थी, जिसमे से कुछ ईट को कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया था.

इसपर पद्मिनी साहू ईट को कौन ले गया है कहकर कर चिल्ला रही थी, तब उसका पड़ोसी राजकुमार यादव एवं उसकी पत्नी तु हम लोगो को क्यो चिल्ला रही हो कहकर मां-बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए अश्वनी यादव हाथ मुक्का एवं राजकुमार यादव डंडा से पद्मिनी के साथ मारपीट किया. जिससे पद्मिनी अपनी जान बचाकर कमरा के अंदर अपने आप को बंद कर ली.

पद्मिनी ने बताया कि इन दोनो के द्वारा मारपीट करने से उसके बांये जांघ, बांये हाथ की उंगली, पेट, एवं पीठ मे चोट आई है. पद्मिनी ने बताया इस घटना को उसकी बेटी उर्वशी साहू देखी सूनी एवं बीच बचाव की.

वहीँ इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार यादव और अश्वनी यादव के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें