महासमुंद : मेडिसिन फैक्ट्री बिरकोनी के पास खड़ी मोटरसायकल चोरी, मामला दर्ज
महासमुंद थाना अंतर्गत मेडिसिन फैक्ट्री बिरकोनी के पास खड़ी एक मोटरसायकल चोरी होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
वार्ड नं0 03 बेमचा महासमुंद निवासी एवन साहू ने बताया कि वह 9 एम मेडिसिन फैक्ट्री बिरकोनी में काम करता, तथा 15 जून 2026 के सुबह 8:00 बजे वह अपनी हीरो स्पेलेण्डर प्लस काला कलर मोटर सायकल क्रं0 CG 04 KS 0177 को 9 एम मेडिसिन फैक्ट्री बिरकोनी के पास खड़ा किया था.
इसके बाद जब वह काम से वापस पार्किंग के पास रात्रि करीबन 8:00 बजे आकर देखा तो उसकी मोटर सायकल क्रं0 CG 04 KS 0177 कीमती 10,000 रूपये वहां पर नहीं था, जिसका पता तलाश किया कोई पता नहीं चला.
एवन साहू ने बताया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा मोटरसायकल चोरी कर ले गया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें