महासमुंद : मारपीट करने की बाद इलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

महासमुंद : मारपीट करने की बाद इलाज के दौरान मौत

महासमुंद में एक लड़के से मारपीट करने की बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिकसी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वार्ड नं0 19 गंज पारा महासमुंद निवासी संतु नायक ने बताया कि उसके पुत्र शुभम नायक का ईलाज रॉची में चल रहा था, तथा वह अपने मन से महामसुंद में घुमते फिरते रहता था. और शाम तक घर वापस आ जाता था.

लेकिन संतु नायक को 24 नवंबर 2024 को दोपहर लगभग 02:00 बजे लोगों से पता चला कि उसका लड़का जगत पान ठेला के पीछे पेड़ के नीचे पड़ा है तब संतु नायक और उनकी पत्नी गीता नायक उनको लेने के लिए गये, जहाँ से उसे घर लेकर आये.

संतु नायक ने बताया की शुभम के हाथ पैर में चोट के निशान थे, उसके बेटे से पूछने पर बताया कि उसे नागेश राव मारपीट किया है. तथा वह माँ-बहन की गाली दे रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था.

घटना के समय सोहेल वारसी ने सुभम के हाथ को पकड़ा हुआ था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराये थे जहाँ से उसे अकालपुरख अस्पताल लेकर गये थे फिर अकालपुरख अस्पताल महासमुंद से डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कराये थे जहाँ पर ईलाज के दौरान शुभम नायक की मृत्यु हो गई. शुभम नायक के पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा निमोनिया से मृत्यु हो जाना बताया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS दर्ज कर विवेचना में लिया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें