पिथौरा : आबकारी एक्ट के दो मामले दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : आबकारी एक्ट के दो मामले दर्ज

पिथौरा पुलिस ने 18 जून 2026 को आबकारी एक्ट के दो मामले दर्ज आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किया है.

जिसमे आरोपी विजय कंदोई पिता स्व. समारू कंदोई उम्र 40 साल ग्राम सुखीपाली शांति नगर के कब्जे से एक पीला रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन के अंदर भरा हुआ 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये जप्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.

इसी तरह जगबंधु बरिहा पिता रामचन्द्र बरिहा उम्र 40 साल, निवासी सुखीपाली थाना पिथौरा को अपने बाड़ी के इमली झाड़ के नीचे एक लाल सफेद रंग थैला में हाथ भट्ठी महुआ शराब दो प्लास्टिक पालीथीन के अंदर भरा हुआ 05-05 लीटर कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमत 2000 रूपये को जप्त कर आरोपी जगबंधु बरिहा का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें