कोमाखान : 17.5 किलोग्राम गांजा जप्त
कोमाखान पुलिस ने 17 जून 2026 को मुखबिर की सुचना पर वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की टाटा इंडिका कार से करीब 17.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक सफेद रंग की टाटा इंडिका कार क्रमांक MP 04 CB 0848 में एक पुरूष एक महिला ओड़िशा राज्य से छत्तीसगढ महासमुंद की ओर अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा लेकर परिवहन कर रहे हैं.
सूचना पर पुलिस ग्राम टेमरी जांच नाका में घेराबंदी की, जहाँ कुछ ही देर में एक सफेद रंग की टाटा इंडिका कार क्रं0 MP 04 CB 0848 खरियार रोड़ ओड़िशा की ओर से आया, जिसे रोककर पुरूष एवं महिला एवं उनके कब्जे की कार का तलाशी लिया गया.
तलाशी के दौरान कार के पीछे डिक्की में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर खाखी रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटा 17.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 08,75,000 रूपये मिलने से पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा धारा 20(b)(ii)(B) NDPS ACT कायम किया.
आरोपी
- दिनेश गिरी गोस्वामी पिता भरतलाल गोस्वामी उम्र 35 साल साकिन जाखनोद थाना पोहरी जिला शिवपुरी म0प्र0
- ललिता जाटव पति परमाल जाटव उम्र 27 साल साकिन धुवानी थाना सुरवाया जिला
जप्त सामग्री
- एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर खाखी रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटा 17.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा किमती करीबन 08,75,000 रूपये।
- एक सफेद रंग की पुरानी इस्तेमाली टाटा इंडिका कार क्रं0 MP 04 CB 0848 किमती करीबन 50,000 रूपये.