कोमाखान : 26 लीटर ओड़िशा राज्य निर्मित महुआ शराब जप्त
कोमाखान पुलिस ने 18 जून 2026 को मुखबिर की सुचना पर मुक्तिधाम के पास मैदान ग्राम देवरी में एक ब्यक्ति से करीब 26 लीटर ओड़िशा राज्य निर्मित महुआ शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुक्तिधाम के पास मैदान ग्राम देवरी में एक व्यक्ति अवैध रूप से मोटर सायकल से लाकर हिरण छाप ओडिसा राज्य निर्मित महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है.
जिसपर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान मुक्तिधाम के पास मैदान ग्राम देवरी पहुंचने पर एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.
पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अमीर बक्स कुरैशी पिता मंसुर अहमद कुरैशी उम्र 59 साल निवासी मौली पारा तेलीबांधा का रहने वाला बताया.
जो बजाज प्लेटीना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GW 8381 से लाकर बिक्री वास्ते रखे एक खाकी रंग की जुट बोरी के अंदर 130 नग (प्लास्टिक पाउच) मे पैक हिरण छाप ओडिसा राज्य निर्मित महुआ शराब प्रत्येक पाउच में 200 – 200 ml भरी हुई जुमला 26,000 ml (26 लीटर) किमती 5200 रूपये, शराब बिक्री रकम 650 रूपये एवं एक नग वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 2000 रूपये रखे मिला.
मामले में आरोपी अमीर बक्स कुरैशी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया गया.
जप्त सामग्री
- एक खाकी रंग की जुट बोरी के अंदर 130 नग (प्लास्टिक पाउच) मे पैक हिरण छाप ओडिसा राज्य निर्मित महुआ शराब प्रत्येक पाउच में 200 – 200 ml भरी हुई जुमला 26,000 ml (26 लीटर) किमती 5200 रूपये ।
- शराब बिक्री रकम 650 रूपये ।
- एक नग पुरानी इस्तेमाली काला लाल रंग की बजाज प्लेटीना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GW 8381 जिसका चेचिस नंबर MD2A76AX7NWB26937 इंजन नंबर PFXWNB81843 किमती 40,000 रूपये ।
- एक नग मेहरून ब्लैक कलर का VIVO कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमत 2000 रूपये ।