खल्लारी : मोटरसायकल से घर लौट रहे पति पत्नी को मारी ठोकर, मामला दर्ज
खल्लारी थाना अंतर्गत ओंकरबंद के पास एक मोटरसायकल चालक ने मोटरसायकल से घर लौट रहे पति पत्नी को ठोकर मार दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोहारडीह निवासी कुंजल बंजारे पिता समेदास बंजारे ग्राम बोहारडीह 24 मई 2026 को अपने पत्नी के साथ केशर बाई बंजारे के साथ सोहम हास्पिटल महासमुंद रिश्तेदार को देखने गये थे.
जहां से वापस गांव बोहारडीह आते समय चंद्राकर होटल ओंकरबंद के पास कुंजल बंजारे अपने गाड़ी CG06HE9653 को अपने साइड में धीरे-धीरे चला रहा था उसी समय बागबाहरा के तरफ से आ रही मोटर सायकल क्र. CG06GX1262 के चालक द्वारा तेज रफ़्तार और लापरवाहीपूर्वक चलते हुए कुंजल बंजारे के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया.
इस ठोकर से कुंजल बंजारे और उसकी पत्नी दोनों सड़क पर गिर गये जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये.
दुर्घटना के बाद 112 के जरिये उन्हें बागबाहरा ले जाया गया, जहाँ चोट अधिक होने के कारण उचित ईलाज हेतु उन्हें सोहम हास्पिटल महासमुंद रिफर किया गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक CG06GX1262 के चालक पर अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.