सिंघोड़ा : तुलसी पत्ता को क्यों फेंक रही हो कहकर महिला से अश्... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : तुलसी पत्ता को क्यों फेंक रही हो कहकर महिला से अश्लील गाली गलौच कर मारपीट

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम लखनपुर में तुलसी पत्ता को क्यों फेंक रही हो कहकर एक महिला से अश्लील गाली गलौच कर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम लखनपुर निवासी सकुंतला बुडेक ने बताया कि उसके पति बंशीधर बुडेक लोक तीन भाई हैं जिसमें से जगतराम बुडेक का स्वर्गवास हो चुका है. तीनों भाईयों के परिवार एक ही आंगन में अपने अपने परिवार के साथ रहते हैं.

जहाँ भूमि दहन रजस्थला त्यौहार मनाने के बाद शुध्दीकरण 17 जून 2026 के प्रात: करीबन 08:30 बजे सकुंतला बुडेक आंगन में लगी तुलसी के पौधा से उसकी पत्ती को निकाल कर पानी के साथ अपने शरीर में छिंटकाव कर रही थी.

इसी दौरान अचानक उसके हाथ से तुलसी पत्ता छुटकर जमीन पर गिर गया जिसे उसके देवर नकुल की बेटी तुलसी भोई हमारे तरफ तुलसी पत्ता को क्यों फेंक रही हो कहकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगी.

सकुंतला बुडेक ने बताया कि उसके हाथ से अचानक तुलसी पत्ता छुट कर नीचे गिर गया इसके लिए क्यों गाली दे रही हो कहने पर उसे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगी.

गाली गुप्तार की आवाज सुनकर नकुल बुडेक, गणेशी बुडेक आकर तीनो मिलकर सकुंतला बुडेक से हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. जिसे सिंधुसुता भोई देखकर बीच बचाव करने आयी तो तुलसी भोई पास में पडे ईंट को उठाकर सकुंतला बुडेक की बेटी के सिर में मार कर चोट पहुंचाई.

सकुंतला बुडेक ने बताया कि उसकी बेटी जमीन पर गिर गयी तो तुलसी भोई ने उसके दाहिने हाथ की कलाई के पास दांत से काट दी है, जिससे सिंधुसुता भोई के सिर एवं दाहिने हाथ में चोट लगकर खुन निकल रहा है.

मारपीट लडाई झगडा को रूकमण बुडेक एवं उसकी पत्नि किशोरी बुडेक देखे हैँ एवं बीच बचाव किये हैं.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने तुलसी भोई, नकुल बुडेक और गणेशी बुडेक पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें