तेंदुकोना : साल्हेभांठा स्कुल से मोटर पम्प और केबल वायर की चोरी
तेंदुकोना थाना अंतर्गत साल्हेभांठा स्कुल से मोटर पम्प और केबल वायर की चोरी कर ली गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
शासकीय प्राथमिक शाला साल्हेभांठा की प्रधान पाठक मालती साहू ने बताया कि 16 जून 2026 को विद्यालय प्रारंभ हुआ तो पानी के लिए पंप चालू किये. लेकिन मोटर पंप नही चला.
फिर इसके अगले दिन 17 जून 2026 को मोटर पंप बनाने वाले को बुलाकर चेक कराया गया तो बताया गया कि पंप नही है.
इसके बाद पाइप को बाहर निकाले तो पंप नही था एवं केबल वायर लगभग 100 फीट नही था एक पाइप भी टुटा था. प्रधान पाठक मालती साहू ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर पम्प 1HP किमती 22081 रुपये, केबल वायर किमती 4356रू. कुल 26,437 रूपये की संपत्ति चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.