तेंदुकोना : पुराना लड़ाई-झगडा की बात को लेकर तीन लोगों ने की ... - CG Sandesh

तेंदुकोना : पुराना लड़ाई-झगडा की बात को लेकर तीन लोगों ने की मारपीट

तेंदुकोना थाना अंतर्गत ग्राम कोटादाद में पुराना लड़ाई-झगडा की बात को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति से मारपीट की जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम कोटादादर निवासी फुलसिंग ध्रुव ने बताया कि 19 जून 2026 के शाम करीबन 06.00 बजे वह रंगमंच के सामने ग्राम कोटादादर में खड़ा था, जहाँ उसी समय उसके पुत्र तीजराम ध्रुव व गांव के ही कौशिक ध्रुव, प्रेम ध्रुव, लोकनाथ ध्रुव आये और पुराना लड़ाई-झगडा की बात को लेकर वही बहूत बडा गंडा बनता है कहकर चारो एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर तीजराम ध्रुव व कौशिक ध्रुव फुलसिंग ध्रुव को हाथ झापड से मारे एवं प्रेम ध्रुव ने अपने हाथ में रखे लोहे के छड से मारा.

इस मारपीट से फुलसिंग ध्रुव के बांये पैर के उंगली में चोंट लगकर खुन निकलने लगा व लोकनाथ ध्रुव ने अपने हाथ में पहने चुड़ा कड़ा से मारा, जिससे फुलसिंग के दाढी में चोंट लगकर खुन निकलने लगा एवं चारो लोगो ने फुलसिंग को जान से मारने की धमकी दी.

इस घटना को फुलसिंग की पत्नी तुलसा बाई ध्रुव नाती महेन्द्र ध्रुव देखे सुने व बीच बचाव किये, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) BNS  का प्रकरण संबंध्द कर विवेचना में लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें