तुमगांव : माँ को घर से निकाला, मना करने पर की भाई से मारपीट.
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में एक अपनी माँ को घर से निकाल दिया, इस बात का जब उसके भाई ने विरोध किया तो उसके भाई के साथ उसने मारपीट कर दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम खैरझिटी निवासी नरोत्तम सिन्हा ने बताया कि 17 जून 2026 को वह सुबह 10.00 बजे अपने घर में था, जहाँ उसका भाई नारायण सिन्हा मां राधा बाई सिन्हा को पैसा नहीं देने पर खिंचते हुए गाली गुप्तार करते हुए घर से बाहर निकाल दिया.
नरोत्तम सिन्हा ने जब ऐसा करने से मना किया तो उसे भी अश्लील गाली गलौज करते हुए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए ईट से सिर पर मारपीट किया, जिससे नरोत्तम के सिर से चोट लगकर खुन बहने लगा.
इसके बाद तुरंत डायल 112 को बुलाकर उन्हें शासकीय अस्पताल तुमगांव आया जहां डॉ. द्वारा इलाज किया गया.
इस घटना को नरोत्तम की पत्नी पुष्पा सिन्हा, व पडोस के मुन्ना सिन्हा की पत्नी देखे सुने, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नारायण सिन्हा के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.