तुमगांव : केबल तार से मारपीट, मामला दर्ज
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम कौंवाझर में एक व्यक्ति से साथ केबल तार से मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम कौंवाझर निवासी कोमल कुर्रे ने बताया कि 17 जून 2026 के रात्रि 8:00 बजे कौंवाझर के तालाब के पीपल के पेड़ के पास वह अपने दोस्त रवेन्द्र के साथ खड़ा था, वहीं थोडी दूर मंदिर के पास गांव के गोलु व खिलेश यादव खड़ा था जो उसे देखकर मां-बहन की गाली देते उसके पास आया और कालर पकडकर दोनो हाथ मुक्का से व खिलेश द्वारा केबल तार से मारपीट किया.
मारपीट से कोमल कुर्रे के बांये कंधा व बांये पसली में चोट लगा है, जाते जाते दोनो ने कोमल कुर्रे को जान से मारने की धमकी दी है. झगडा मारपीट को रवेन्द्र देखा है व छुडाया है.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध धारा 296. 115(2), 351(2), 3(5) BNS का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.