तुमगांव : शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर नाती ने डंडे से मारा.
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम कुकराडीह में शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर नाती ने अपने नाना को डंडे से मार दिया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
कुकराडीह थाना तुमगांव निवासी बाबादास मन्नाडे ने बताया कि 17 जून 2026 के रात्रि 11:00 बजे उसका नाती गोपालप्रसाद मन्नाडे उसे शराब पीने के लिए पैसा दो कहकर दबाव बनाकर बार-बार मांग किया. जिसे पैसा नहीं देने पर गाली गुप्तार करने लगा.
इसके बाद बाबादास ने गाली देने से मना किया तो उसकानाती गोपालप्रसाद मन्नाडे डंडे से सिर में मार दिया, वहीं पर उसका दामाद मनोज निराला बीच बचाव करने आया तो उसे भी डंडा से सिर में मार दिया जिससे दोनो के सिर में चोट आकर खुन निकलने लगा.
घटना होते देखकर तत्काल बाबादास के परिवार के त्रिलोकचंद गेन्ड्रे, मनहरण मन्नाडे बीच बचाव कर डायल 112 पुलिस वाहन को काल किये जैसे पुलिस गाडी आई की गोपालप्रसाद वहां से भाग गया.
इसक बाद बाबादास को 112 वाहन की गाड़ी से सीएचसी तुमगांव आये जहां प्राथमिक उपचार किया गया. वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गोपाल प्रसाद मन्नाडे के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 119(1)-BNS, 296-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.