महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में उत्साहपूर्वक मनाया ... - CG Sandesh

महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन, दीप प्रज्वलन एवं विधिवत गुरु पूजन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य आर. के. तिवारी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व, योग की आवश्यकता तथा इसके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की कला सिखाता है।

इसके पश्चात विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका रेखा तिवारी ने अपनी प्रेरणादायक कविता के माध्यम से योग के महत्व एवं उसके लाभों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक प्रेरित हुए।

तत्पश्चात विद्यालय के खेल शिक्षक श्री कमलेश कन्नौजे के मार्गदर्शन में योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। योगाभ्यास की शुरुआत सूर्य नमस्कार से की गई तथा इसके बाद विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम क्रमबद्ध रूप से कराए गए। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सभी योगासनों के लाभों को ध्यानपूर्वक सुना तथा पूर्ण सजगता एवं उत्साह के साथ उनका अभ्यास किया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण योग दिवस सेल्फी ज़ोन रहा, जिसे विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती किरण पंकज ने छात्राओं कृति, लिशी, राखी एवं ज्योतिका के सहयोग से अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक रूप में तैयार किया।

इस सेल्फी ज़ोन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया तथा विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में श्री नंद कुमार साहू एवं गोविंद सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका कुमारी पम्मी यादव द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

समापन अवसर पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को स्वल्पाहार एवं प्राकृतिक काढ़ा प्रदान किया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अन्य कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान प्रदान किया।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें