महासमुंद : ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील - CG Sandesh

महासमुंद : ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील

राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। विभाग द्वारा बताया कि फर्जी ई-चालान संदेश भेज कर लोगों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन का भय दिखाकर लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिसके माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते से धनराशि की चोरी की जा सकती है।

परिवहन विभाग ने बताया कि नागरिक किसी भी संदिग्ध लिंक, एप फाइल या व्यक्तिगत मोबाइल नंबर से प्राप्त संदेशों में दिए गए लिंक https://Ink.ink/degeg2 पर क्लिक न करें। वास्तविक ई-चालान की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

वाहन स्वामी अपने चालान की जांच के लिए आधिकारिक पोर्टल https://echallan.parivahan.gov.in पर जाकर पे ऑनलाइन विकल्प का चयन करें, इसके बाद चालान नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर गेट डिटेल्स पर क्लिक करें। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी सत्यापन के बाद चालान संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

विभाग द्वारा बताया गया है कि पुलिस एवं परिवहन विभाग के प्रवर्तन अमले द्वारा जारी किए जाने वाले सभी ई-चालान संदेश केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे जाते हैं।

परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अजनबी को ऑनलाइन भुगतान न करें तथा बैंक खाते से संबंधित किसी भी लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश, लिंक या मोबाइल एप्लीकेशन के संबंध में तत्काल निकटतम पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराएं।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें