सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए ... - CG Sandesh

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए महासमुंद से 20 विशिष्ट जनों का दल रवाना

 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए महासमुंद जिले से 20 विशिष्ट जनों का दल रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन से रवाना हुआ।

आज सुबह 7 बजे जिले के कलाकारों, साहित्यकारों तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत विशिष्ट जनों को विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने रवाना किया। इस अवसर पर सभी यात्रियों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। 

यात्रा का शुभारंभ 22 जून को सुबह 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यात्रा के दौरान सोमनाथ में कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंदिर दर्शन एवं विशिष्ट जनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे।

नोडल अधिकारी रेखराज शर्मा ने बताया कि यात्रा से जिले के 20 विशिष्ट जनों को सोमनाथ दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। इस यात्रा में राज्यभर से लगभग 1000 लोग शामिल होंगे। वापसी 26 जून को होगी।  

 इस अवसर पर कलेक्टर परिसर में स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू ने सभी यात्रियों से मुलाकात कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
 
उल्लेखनीय है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व देश की सांस्कृतिक विरासत और गौरव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यात्रियों ने कहा कि यह यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरव से जुड़ने का एक विशेष अवसर है। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन से उन्हें आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा और देश की गौरवशाली विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें