रायगढ़ : हल्की बारिश में ही डूबी मालधक्का पुलिया, निगम की सफ... - CG Sandesh

रायगढ़ : हल्की बारिश में ही डूबी मालधक्का पुलिया, निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल

रायगढ़ : नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को हुई हल्की बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही मालधक्का पुलिया में पानी भर गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिया के भीतर नालियों में जमा मलवे के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी, जिससे सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई। जलभराव के चलते कई मोटरसाइकिल सवार फिसलकर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

नागरिकों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है। पुलिया में पानी भरने के कारण आसपास के निवासियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं, कई राहगीर जान जोखिम में डालकर रेल पटरी पार करने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।



अन्य सम्बंधित खबरें