सरस्वती शिशु मंदिर बसना में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिव... - CG Sandesh

सरस्वती शिशु मंदिर बसना में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सरस्वती शिशु मंदिर बसना में 20 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य श्री धनुजय साहू जी ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय जीवन शैली और विज्ञान है। जो शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन को जोड़ता है। इसका शाब्दिक अर्थ है - मिलन। 

योग शरीर को स्वस्थ मन को शांत और आत्मा को जागृत करने का एक अत्यंत प्रभावकारी माध्यम है। योग के आठ भाग हैं यम, नियम ,आसन ,प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा ,ध्यान ,और समाधि।आध्यात्मिक दृष्टि से इन नियमों का पालन करना चाहिए। 

साथ ही तन मन को स्वास्थ्य और तंदुरुस्त रखने के लिए वरिष्ठ आचार्य अक्षय प्रधान और शशिकला दीदी जी ने ताड़ासन, वृक्षासन,तिष्ट योग, कपालभाति, अनुलोम विलोम, तथा शरीर संचालन संबंधी योग प्राणायाम करवाया। साथ में प्रेषित किया गया कि सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य है। इसलिए प्रति दिन के लिए योग प्राणायाम आवश्यकता है इस महोत्सव को सफल बनाने में समस्त आचार्य, दीदीयो, भैया - बहनों एवं भृत्यों का विशेष सहयोग रहा।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें