महासमुंद : आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत स्थायी प्रतीक्षा स... - CG Sandesh

महासमुंद : आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत स्थायी प्रतीक्षा सूची निर्माण हेतु दिशा-निर्देश सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के अंतर्गत प्राप्त सिस्टम जनरेटेड सूची से स्थायी प्रतीक्षा सूची निर्माण के संबंध में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में जनपद पंचायत महासमुंद क्षेत्र के सरपंच एवं सचिवों का दिशा निर्देश सह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने 24 जून को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से प्राप्त पात्र हितग्राहियों की सूची का ग्राम सभा में सत्यापन, अनुमोदन तथा स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सूची निर्माण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमबद्ध तरीके से संपादित की जाए। 

उन्होंने सभी सरपंचों एवं सचिवों को कहा कि ग्राम सभा में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों का निष्पक्ष चयन किया जाए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए सूची निर्माण एवं ग्राम सभा संचालन से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें