बागबाहरा : गाली गलौच करने से मना करने पर फोड़ दिया सिर
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम पतेरापाली में घर के सामने गाली गलौच कर रहे एक व्यक्ति को गाली गलौच करने से मना करने पर उसने मारपीट कर एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम पतेरापाली निवासी वरूण यादव ने बताया कि 21 जून 2026 को लगभग रात 10:00 बजे करण पटेल उसके घर के सामने गाली गलौच कर रहा था, जिसे वरूण ने गाली गलौच करने से मना किया तो तू मना करने वाला कौन होता है कहकर उसके साथ मां-बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए आज तुझे जाने से मार दूंगा कहकर अपने हाथ मे पहने लोहे के कड़ा (चूड़ा) को निकालकर वरूण के सिर मे मारा.
मारपीट करने से वरुण के सिर मे अधिक चोट आकर खुन निकलने लगा, इस घटना को हेमराज यादव एवं दादु पटेल देखे सुने एवं बीच बचाव किये.
वरुण ने बताया कि वह करन पटेल के इस व्यवहार से काफी डरा सहमा है, वहीँ वरूण यादव की शिकायत पर पुलिस ने करण पटेल के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.