बसना : बिजली बनाने की बात को लेकर महिला से मारपीट
बसना थाना अंतर्गत ग्राम तोषगांव में बिजली बनाने की बात को लेकर एक महिला से उसके देवर और देवर बेटे ने मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम तोषगांव निवासी आसमीन निराल ने बताया कि 21 जून 2026 को उसके घर का बिजली खराब होने से वह अपने देवर बेटा कार्तिक राम निराला जो बिजली बनता है उसे बुलाने उसके घर गयी तो बिजली बनाने की बात को लेकर रात्रि करीब 08:00 बजे उसका देवर ठाकुर राम एवं देवर बेटा कार्तिक राम निराला लाठी से जान से मारने की धमकी देते मारपीट किये.
मारपीट करने से आसमीन के दाहिना जांघ एवं पीठ चोट लग कर दर्द हो रहा है, घटना को आसमीन के पति घसिया निराला बहू भानूमति निराला देखी सुनी व बीच बचाव किये हैं.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ठाकुर राम निराला, कार्तिक राम निराला और आसमीन निराला के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.