पिथौरा : 100 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जप्त
पिथौरा पुलिस ने 20 जून 2026 को मुखबिर सूचना पर करीब 100 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम सुखीपाली में एक व्यक्ति अपने खेत में आग भट्ठा जलाकर देशी महुआ शराब का निर्माण कर रहा है.
सूचना पर पुलिस ने ग्राम सुखीपाली पहुंची तो मुखबिरे के बताये स्थान पर एक व्यक्ति भट्ठा बनाकर आग जलाये हुआ था, जिसे पुलिस ने चारो तरफ से घेराबंदी करते हुये पकड़ा.
पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम अग्नि कुमार रात्रे पिता समारू रात्रे उम्र 31 साल निवासी वार्ड नंबर 09 शांतिनगर सुखीपाली का रहने वाला बताया, जिसे पुलिस ने दो भट्ठे में आग जलाकर जर्मन की गंज दो दो लगा हुआ था ऊपर वाली गंज टुटा हुआ जिसमें पाईप लगा हुआ प्लास्टिक की झिल्ली में भट्ठी से पकाकर अवैध महुआ शराब बनाते पकड़ा.
इसके अलावा आरोपी ने कुछ अवैध महुआ शराब बनाकर नीले रंग के प्लास्टिक की 50-50 लीटर वाली दो ड्रम में भरा हुआ कुल 100 लीटर तथा दो सफेद रंग की प्लास्टिक जरकिन 20-20 लीटर क्षमता वाली में भरा हुआ कुल 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब व पास में एक मटमैला प्लास्टिक बोरी के अंदर भरा हुआ 05-05 लीटर कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल हाथ भट्ठी से निर्मित देशी महुआ शराब 150 लीटर को बरामद कर करीबन 3000 रूपये कुल जुमला कीमत 35000 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया.