महासमुंद : विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे कमार परिवार, मिली स... - CG Sandesh

महासमुंद : विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे कमार परिवार, मिली सुविधाओं की नई रोशनी

 प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से महासमुंद जिले की विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के जीवन में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित कमार परिवार अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। यहां स्थापित बहुउद्देशीय केन्द्र से कमार जनजातियों को आसानी से सुविधाएं और सहुलियत पहुंच रही है।

योजना के तहत जिले के कमार बहुल ग्राम धनसूली में साल 2024 में बहुउद्देशीय केंद्र बनाने की स्वीकृति मिली थी। धनसूली में  कमार की जनसंख्या 86 हैं वहीं गांव में कमार परिवार की संख्या 20 है। जुलाई 2025 से गांव में बहुउद्देशीय केंद्र संचालित संचालित हो रहा है। इन केंद्रों में आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक भवन की सुविधा उपलब्ध है। 

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देकर उनके भविष्य की मजबूत नींव तैयार की जा रही है। वहीं इस भवन में बने स्वास्थय परीक्षण केंद्र में कमार परिवारों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है और निःशुल्क दवाई वितरण भी की जाती है।

योजना की शुरुआत में जिला प्रशासन द्वारा कमार जनजाति की बस्तियों का व्यापक सर्वेक्षण कराया गया था। सर्वे में सामने आया कि बड़ी संख्या में परिवार आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाते और जाति प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों से वंचित थे। साथ ही कई बस्तियों में सड़क, बिजली, पेयजल, आवास और आंगनबाड़ी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था।

सर्वे के आधार पर तैयार कार्ययोजना के अनुसार शासन द्वारा दो बहुउद्देशीय केंद्रों की स्वीकृति दी गई, जो अब संचालित हो रही है। इन केंद्रों को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए खेल परिसर, ओपन जिम और किचन गार्डन जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। पिथौरा विकासखंड के भिथीडीह में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन भी प्रारंभ कर दिया गया है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें