महासमुंद : जिला स्तरीय रोजगार मेला 30 जून को, 425 पदों पर हो... - CG Sandesh

महासमुंद : जिला स्तरीय रोजगार मेला 30 जून को, 425 पदों पर होगी भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 जून 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला शासकीय आईटीआई, ग्राम लभराखुर्द, महासमुंद में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

उपसंचालक रोजगार डॉ. शशी अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाएं स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विस सोसायटी एनआईटी लिमिटेड, प्रेम सोलर एनर्जी एंड इंटरप्राइजेज, यूनिक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड तथा एलआईसी महासमुंद द्वारा भर्ती की जाएगी। विभिन्न कंपनियों में 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कुल 425 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक एवं पात्र आवेदकों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा। 

अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने हेतु छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य किया गया है। पदवार योग्यता, वेतनमान, कार्यस्थल एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं अथवा रोजगार विभाग की वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते हैं।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें